मुंबई में हिंदी न बोलने पर नॉर्थ इंडियन फेरीवाले की पिटाई!

महाराष्ट्र में भाषा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। बीती रात मुंबई के मीरा रोड इलाके में राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मामला तब तूल पकड़ गया जब एक नॉर्थ इंडियन फेरीवाले ने मराठी भाषा बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने सरेआम उसकी पिटाई कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मनसे कार्यकर्ता इलाके में मराठी भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकले थे। उन्होंने सड़क पर ठेला लगाने वाले एक फेरीवाले से मराठी में बात की, लेकिन जब उसने हिंदी में जवाब दिया और मराठी बोलने से इनकार किया, तो कार्यकर्ता भड़क गए और उस पर हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक व्यक्ति को पीट रहे हैं।