गुजरात सरकार ने GSRTC कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की। अब DA 55% होगा, जिससे हजारों कर्मियों को ₹30 करोड़ से अधिक का लाभ मिलेगा।
गांधीनगरः गणेश चतुर्थी से पहले गुजरात राज्य मार्ग वाहन परिवहन निगम (GSRTC) के हजारों कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कर्मचारियों के लंबे समय से चली आ रही मांग को स्वीकार करते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2% की वृद्धि का ऐलान किया है।
अब GSRTC कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो जाएगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को कुल ₹30 करोड़ से अधिक का आर्थिक लाभ होगा। सरकार ने यह भी घोषणा की है कि बकाया एरियर्स का भुगतान भी कर्मचारियों को किया जाएगा।
राज्य के गृह और परिवहन मंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया पर इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संवेदनशील निर्णय कर्मचारियों के आर्थिक बोझ को कम करने और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए लिया गया है।
सरकार का यह कदम दर्शाता है कि वह अपने कर्मचारियों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें:- एल्विश यादव के घर फायरिंग: दो और शूटर गिरफ्तार, हिमांशु भाऊ गैंग से जुड़े तार

