झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, CM हेमंत सोरेन बोले- ‘आज मैं शून्य हो गया हूं’
झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) का सोमवार को 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले डेढ़ महीने से किडनी संबंधी समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज चल रहा…