भारतीय वायुसेना का जगुआर विमान नियमित मिशन पर था, तभी वह तकनीकी खराबी के कारण खेत में क्रैश हो गया। विमान के टुकड़े गांव में कई जगहों पर बिखर गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। मृतकों के शव के टुकड़े-टुकड़े हो गए थे, जो घटनास्थल पर बिखरे मिले। पायलट की स्थिति के बारे में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारतीय वायुसेना की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना पिछले कुछ महीनों में वायुसेना के विमानों के साथ हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना है, जिससे वायुसेना की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।

