
गांधीनगर/अडालज: अडालज स्थित स्वर्णिम स्टार्टअप एंड इनोवेशन यूनिवर्सिटी की घटक संस्था स्वर्णिम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (SIMS) द्वारा तैयार की गई पुस्तक “MBA Satranj: Play Smart. Move Fast. Win the Boardroom” को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सराहा है।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में रणनीतिक सोच, कुशल प्रबंधन और संसाधनों का सही उपयोग सफलता की कुंजी है। उन्होंने नरेंद्र मोदी के ‘कर्मयोग’ सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि बिना परिणाम की चिंता किए कार्य करना ही वास्तविक सफलता का मार्ग है।
यह पुस्तक संस्थान के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों के संयुक्त प्रयास से तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों में रिसर्च कल्चर और क्रिटिकल थिंकिंग की क्षमता विकसित होगी।
SIMS के हेड डॉ. रूपम मिश्रा के मार्गदर्शन में तैयार यह पुस्तक मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के लिए उपयोगी साबित होगी। संस्थान के प्रेसिडेंट ऋषभ जैन, वाइस प्रेसिडेंट आदी जैन और रजिस्ट्रार डॉ. हिरण कडिकर के नेतृत्व और मार्गदर्शन से इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
यूनिवर्सिटी के नेतृत्व के विजन के तहत छात्र न केवल शैक्षणिक बल्कि रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय रूप से भाग लेकर नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।
ये भी पढ़ें: GSFC यूनिवर्सिटी में नेशनल फायर वीक, मॉक ड्रिल से जागरूकता