
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने अभी तक परिणाम की आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 के आसपास रिजल्ट जारी किया जा सकता है।
इस वर्ष CBSE 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करीब 17.88 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पिछले वर्षों के ट्रेंड और कॉपी चेकिंग प्रक्रिया को देखते हुए, यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में घोषित हो सकता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
पास होने के लिए जरूरी अंक
CBSE 12वीं परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। जिन विषयों में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं, उनमें दोनों में न्यूनतम अंक लाना जरूरी होता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी
- रोल नंबर
- स्कूल नंबर
- एडमिट कार्ड आईडी
- सेंटर नंबर
- मोबाइल नंबर
वेबसाइट पर ऐसे करें रिजल्ट चेक
- results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं
- “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
- सबमिट बटन पर क्लिक करें
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- मार्कशीट डाउनलोड कर लें
डिजिलॉकर से भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
अगर वेबसाइट स्लो हो, तो छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपनी मार्कशीट देख सकते हैं।
- डिजिलॉकर ऐप या वेबसाइट खोलें
- मोबाइल नंबर या आधार से लॉगिन करें
- “Education” सेक्शन में जाएं
- CBSE 12वीं मार्कशीट चुनें
- जरूरी जानकारी भरें और डाउनलोड करें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट जारी होने तक धैर्य रखें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें: बोटाद में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, स्थानीय चुनाव में जबरदस्त बहुमत