
Ahmedabad: गुजरात में स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। 26 अप्रैल को होने वाले चुनाव से पहले राज्य में दल-बदल और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ी से जारी है।
अहमदाबाद में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पांच बार के कॉर्पोरेटर रहे वरिष्ठ नेता इक़बाल शेख ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें वादा किए जाने के बावजूद अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता का पद नहीं दिया गया।
इकबाल शेख अब गोमतीपुर वार्ड से AIMIM के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में योग्य नेताओं की बजाय “अपने नेताओं” को प्राथमिकता दी जाती है, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है।
दूसरी ओर, कांग्रेस ने भी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष Amit Chavda ने घोषणा की है कि राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं के लिए अलग-अलग घोषणापत्र जारी किए जाएंगे।
उधर Gir Somnath जिले में भाजपा को झटका लगा है। भाजपा के पूर्व विधायक Jethabhai Solanki ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। उनके साथ कई स्थानीय नेता भी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
राज्य में 15 महानगरपालिका, 84 नगरपालिकाएं, 34 जिला पंचायत और 260 तालुका पंचायतों की कुल 10,005 सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में दल-बदल और नए राजनीतिक समीकरण चुनाव को बेहद रोचक बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा बोले: “चुप कराया गया, लेकिन हारा नहीं”