
इमरान प्रतापगढ़ी के मार्गदर्शन में गुजरात निकाय चुनाव में कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज किया है। इस उपलब्धि को लेकर संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व एवं कार्यकारिणी के प्रयासों की सराहना की है।
यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के राष्ट्रीय संयोजक, अनुशासनात्मक समिति के सदस्य और गुजरात प्रभारी इंजि. इंसाफ अली आज़ाद के निजी सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों में प्रभावशाली और उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। यह सफलता संगठन की जमीनी पकड़ और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों पर जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है।
इस सफलता का श्रेय राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी के दूरदर्शी नेतृत्व, सतत मार्गदर्शन और मजबूत संगठनात्मक रणनीति को दिया गया है। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाया, जिससे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वजीरखान पठान और उनकी कार्यकारिणी की भूमिका भी इस सफलता में अहम रही। उन्होंने निरंतर समन्वय, मेहनत और रणनीतिक योजना के जरिए संगठन को मजबूती प्रदान की।
विज्ञप्ति में बताया गया कि अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता दी। घर-घर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाया गया, जिसका सकारात्मक प्रभाव चुनाव परिणामों में देखने को मिला।
इंजि. इंसाफ अली आज़ाद ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता, समर्पण और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी दिशा में कार्य जारी रखेगी।
ये भी पढ़ें: खांभा के त्राकुड़ा गांव पहुंचे राज्यपाल आचार्य देवव्रत, स्वच्छता और वृक्षारोपण का संदेश