
आज पूरे देश की नजर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हुई है, जहां IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगे। क्रिकेट प्रेमियों को इस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार है, लेकिन मुकाबले से पहले मौसम ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।
मौसम विभाग के अनुसार अहमदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में IPL फाइनल पर बारिश का साया मंडरा रहा है। यदि मैच के दौरान बारिश बाधा बनती है, तो लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है।
एक ओर RCB और GT की टीमें खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं, वहीं दूसरी ओर सभी की निगाहें आसमान पर भी टिकी हुई हैं। क्रिकेट फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे और उन्हें पूरे मैच का रोमांच देखने को मिले।
अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मेघराजा इस ऐतिहासिक फाइनल में विलेन बनते हैं या फिर क्रिकेट प्रेमियों को बिना किसी रुकावट के शानदार मुकाबला देखने का अवसर मिलता है।
ये भी पढ़ें: गुजरात में मौसम का बड़ा अलर्ट: 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IPL फाइनल पर भी मंडराया खतरा