
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) आज के समय में बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प बन चुकी है। इस योजना की शुरुआत वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा की गई थी, जिसका उद्देश्य बेटियों की शिक्षा और विवाह के लिए आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
इस योजना में वर्तमान में 8.2% का आकर्षक ब्याज मिलता है, जो अन्य बचत योजनाओं की तुलना में काफी अधिक है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें किया गया निवेश, मिलने वाला ब्याज और मैच्योरिटी राशि—तीनों पूरी तरह टैक्स फ्री हैं।
इस योजना का लाभ लेने के लिए बेटी की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए। खाता देश की किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। इसमें न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख प्रति वर्ष जमा किए जा सकते हैं। निवेश की अवधि 15 वर्ष की होती है, जबकि खाता 21 वर्ष में मैच्योर होता है।
अगर बेटी 18 वर्ष की हो जाती है और उसकी शादी करनी हो, तो खाते को समय से पहले बंद कर पूरा पैसा उसके खाते में ट्रांसफर किया जा सकता है।
अब समझते हैं कि ₹69,27,578 का फंड कैसे तैयार होता है। यदि आप अपनी 1 साल की बेटी के नाम से यह खाता खोलते हैं और हर साल अधिकतम ₹1.5 लाख (यानी करीब ₹12,500 प्रति माह) का निवेश करते हैं, तो 8.2% ब्याज दर के अनुसार 21 वर्ष बाद यह राशि लगभग ₹69.27 लाख तक पहुंच सकती है।
इस तरह छोटी-छोटी बचत के जरिए आप अपनी बेटी के उच्च शिक्षा और शादी के खर्च को आसानी से पूरा कर सकते हैं, वह भी बिना किसी टैक्स बोझ के।
ये भी पढ़ें: “भय बहुत हुआ, अब भरोसा चाहिए”: बंगाल के नाम पीएम मोदी का खुला पत्र