
लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अब अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीमियम एक्सपीरियंस लेकर आया है। कंपनी ने चुनिंदा iPhone यूजर्स के लिए “WhatsApp Plus” नाम का नया सब्सक्रिप्शन रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस प्रीमियम प्लान के जरिए यूजर्स को ऐप का लुक बदलने, नए थीम्स इस्तेमाल करने और कई एक्सक्लूसिव फीचर्स का फायदा मिलेगा। हालांकि फिलहाल यह सुविधा केवल सीमित iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
WhatsApp Plus में मिलेंगे कई नए कस्टमाइजेशन फीचर्स
WhatsApp Plus को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने ऐप को पर्सनलाइज करना पसंद करते हैं। इस नए सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को 18 नए एक्सेंट कलर मिलेंगे, जिनकी मदद से ऐप का पारंपरिक हरा रंग बदला जा सकेगा। इसके अलावा 14 नए ऐप आइकन भी दिए जाएंगे, जिनमें मिनिमल और डेकोरेटिव डिजाइन शामिल होंगे।
इसके साथ ही प्रीमियम स्टिकर पैक और एनिमेटेड ओवरले इफेक्ट्स का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे चैटिंग एक्सपीरियंस पहले से ज्यादा आकर्षक बनेगा। कंपनी का मकसद WhatsApp को और अधिक स्टाइलिश और यूजर-फ्रेंडली बनाना है।
चैट मैनेजमेंट होगा और आसान
WhatsApp Plus में केवल डिजाइन ही नहीं, बल्कि कई उपयोगी फीचर्स भी दिए गए हैं। सामान्य यूजर्स जहां केवल 3 चैट पिन कर सकते हैं, वहीं WhatsApp Plus यूजर्स एक साथ 20 चैट तक पिन कर पाएंगे।
इसके अलावा यूजर्स एक साथ कई चैट्स पर समान थीम, नोटिफिकेशन साउंड और कॉल रिंगटोन लागू कर सकेंगे। सब्सक्राइबर्स को 10 एक्सक्लूसिव रिंगटोन्स भी मिलेंगी, जिनमें Flutter, Tempo, Ripple, Quest और Carnival जैसे नाम शामिल हैं।
कितनी होगी कीमत?
रिपोर्ट्स के अनुसार WhatsApp Plus की कीमत अलग-अलग देशों में अलग हो सकती है। यूरोप में इसकी कीमत 2.49 यूरो यानी करीब 279 रुपये प्रति माह बताई जा रही है। वहीं पाकिस्तान में इसकी कीमत लगभग 229 पाकिस्तानी रुपये यानी करीब 77 रुपये प्रति माह रखी गई है।
कुछ देशों में यूजर्स को एक हफ्ते या एक महीने का फ्री ट्रायल भी मिल सकता है। फिलहाल यह फीचर केवल चुनिंदा iPhone यूजर्स को ही उपलब्ध कराया गया है और आने वाले समय में इसे अन्य यूजर्स तक भी पहुंचाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: भारत में 9400+ व्हाट्सऐप अकाउंट्स बैन, कंबोडिया से जुड़ा डिजिटल अरेस्ट स्कैम