
पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह सिर्फ एक चुनावी जीत नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की भी जीत है। उन्होंने कहा, “आज का दिन देश के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। वर्षों की मेहनत आज परिणाम में बदल गई है, जिससे कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है।”
उन्होंने पश्चिम बंगाल में हुए भारी मतदान की सराहना करते हुए कहा कि लगभग 93 प्रतिशत मतदान लोकतंत्र की मजबूती को दर्शाता है। इसके लिए उन्होंने चुनाव आयोग को भी बधाई दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिल चुका है।” उन्होंने इसे देशभर में पार्टी के विस्तार और जनता के भरोसे का प्रतीक बताया।
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: दूसरे चरण में हिंसा, भारी मतदान और कड़ी टक्कर
इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि पश्चिम बंगाल में पहली ही कैबिनेट बैठक में आयुष्मान भारत योजना को लागू किया जाएगा और राज्य में भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास और विश्वास के साथ एक नई यात्रा की शुरुआत होगी।
इस चुनाव में तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी सहित कई राज्यों के नतीजे भी सामने आए हैं, जिससे देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: गुजरात में 3 घंटे का अलर्ट: 4 जिलों में तेज हवा संग बारिश की संभावना